जनपद में 978 प्रकरणों मे से 25 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया

          लखनऊ-04 जुलाई (आरएनएस) जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में आज तहसील सरोजनीनगर में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शर्मा ने तहसील प्रांगण में वृक्षारोपण कर तहसील समाधान दिवस का शुभारम्भ किया। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है और जन समस्याओं का निस्तारण सकारात्मक होना चाहिए। उन्होने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। आम जनता की शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
       जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी पांच तहसीलों में तहसील समाधान दिवस आयोजित किये गये तथा आयोजित तहसील समाधान दिवसों में कुल 978 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे से 25 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिया गये हैं कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित किया जाये।
       जिलाधिकारी ने बताया कि आज के आयोजित तहसील समाधान दिवस में तहसील सदर में 56 मे से 05 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मलिहाबाद में 152 मे से 05 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी में 333 मे से 07 प्रकरण का निस्तारण हो सका तथा मोहनलालगंज तहसील दिवस में 283 मे से 05 का निस्तारण हो सका, तहसील सरोजनीनगर में 154  मे से 03 प्रकरण का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये, जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की पांच तहसील दिवसों में पुलिस 158, राजस्व 474, विकास 121, शिक्षा 06, समाज कल्याण 28, चिकित्सा 06, तथा अन्य 185 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
    इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पवन कुमार गंगवार, उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी  पी0के0सिंह, सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

लखनऊ में 5 मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की शाम को एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर …