महराजगंज में लापरवाह 11 अधिकारियों को निलम्बित तथा 7 का स्थानान्तरण करने का फैसला

लखनऊ,   । भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिला समीक्षा बैठक महराजगंज में लापरवाह 11 अधिकारियों को निलम्बित तथा 7 का स्थानान्तरण करने का फैसला स्वागत योग्य है। भाजपा का कहना है कि कहा कि अब प्रदेश के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को अपनी कार्यपद्धति में सुधार लाना होगा अन्यथा कठोरतम कार्यवाही जारी रहेगी।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में सुशासन का योगी मॉडल विकसित किया गया है। आज प्रदेश में उत्तर दायित्य बोद्य की सरकार है। प्रदेश की योगी सरकार जनकल्याण को समर्पित सरकार है।
प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 15 साल से प्रदेश में सरकार नाम की कोई व्यवस्था ही नहीं थी। पिछली सपा और बसपा की सरकारें चहेतों को लाभ देने, भ्रष्टाचार और जातिवाद को बढ़ावा देने का ही कार्य कर रही थी। प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की जातिवादी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़कर ‘सबका साथ-सबका विकास’ को समर्पित सरकार बनायी है। कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ सभी को न्याय और सबका विकास करने को संकल्पित है।

 

Check Also

लखनऊ में 5 मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की शाम को एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर …