नरेश अग्रवाल का विवादित बयान पागलपन को दर्शाता है-पुष्पा सिंह चैहान

लखनऊ 26 जुलाई। विगत दिनों समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा हिंदु देवी देवताओं पर दिये गये विवादित बयान के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्ीय महासचिव पुष्पा सिंह चैहान के नेतृत्व में अनेकों पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आवास जाकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसीएम-3 अनिल कुमार मिश्रा को सौंपा।
राष्ट्ीय महासचिव पुष्पा सिंह चैहान ने कहा कि सपा संासद नरेश अग्रवाल के विवादित बयान की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा घोर निन्दा करता है। हिंदु देवी देवताओं पर दिये गये उनकी अमर्यादित टिप्पणी से सारा जनमानस आक्रोशित है। यह उनके पागलपन को दर्शाता है कि उनकी सोच कितनी घटिया है। हमारा भारत वर्ष परम्पराओं मान्यताओं का देश है। जो संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण में विश्वविख्यात है। इन्हीं संदर्भों में हमारे पूर्वज एंव देवी देवताओं की मान्यतायें हमारी भावनाओं से काया के साथ साया का समावेश करती है। जिस पर किसी प्रकार का आघात, हस्तक्षेप, परोक्ष, या प्रत्यक्ष हमारा समाज बर्दाश्त नहीें करेगा। यह सर्वविदित है।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्ीय महासचिव पुष्पा सिंह चैहान, प्रदेश महामंत्री प्रीति कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, मनोज सिंहं, अशुंमान सिंह, शान्तन सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनूप सिंह, अजय प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, विश्वदीप सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सन्तोष सिंह, अशोक सिंह, अजीत सिंह, अभिनन्दन भदौरिया शामिल थे।

Check Also

लखनऊ में 5 मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की शाम को एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर …