भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे नितीश इसलिए टूटा गठबंधन : अमित शाह

लखनऊ, 31 जुलाई 2017  ।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां कहा कि हमने बिहार में कोई दल नहीं तोड़ा।
लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बिहार में जेडीयू और भाजपा के गठबंधन और लालू यादव की पार्टी से दूरी पर अमित शाह ने दो टूक शब्दों में कहा कि उन्होंने बिहार में कोई दल नहीं तोड़ा। शाह ने कहा कि नीतीश कुमार खुद भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे और उन्होंने अपनी सरकार का इस्तीफा दे दिया। नीतिश ने किसी को अपनी सरकार से निकाला नहीं है। शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद इस्तीफा दिया और हमारे साथ आए।
वार्ता में गौ मंत्रालय से जुडे़ एक सवाल पर शाह ने कहा कि इस सम्बन्ध में प्रस्ताव आये हैं, सरकार अभी इस पर विचार कर रही है।
पनामा पेपर से जुडे़ सवाल पर उन्होंने कहा कि पनामा पेपर मामले में भाजपा के किसी भी सदस्य का नाम नहीं है। जिनके नाम आए हैं उनके मामले की जांच चल रही है।
गुजरात में राज्यसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस विधायकों की टूट से जुडे़ सवाल पर शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि हमने किसी दल को नहीं तोड़ा है। कांग्रेस ये बताए कि उसने अपने विधायकों को कर्नाटक में कमरे में क्यों बंद कर रखा है।

Check Also

लखनऊ में 5 मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की शाम को एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर …