लखनऊ |भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह तथा समूचे पार्टी के नेतृत्व को उत्तर प्रदेश के गरीब किसान पारिवारिक पृष्ठभूमि के गरीब शोषित तथा वंचितों के लिए सदैव काम करने वाले बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद हेतु राजग का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई प्रेषित की है तथा उत्तर प्रदेश के समूचे विपक्ष से अपील किया है कि वह माननीय रामनाथ कोविंद को सर्व सममति से राष्ट्रपति पद पर आसीन करने के लिए अपील किया है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता के लिए हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनो शीर्ष पदों पर उत्तर प्रदेश से आसीन महनीय व्यक्ति उत्तर प्रदेश से है। उन्हने कहा पार्टी नेतृत्व को बधाई दी । उत्तर प्रदेश से प्रथम
बार दलित वर्ग से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान के बेटे पृष्ठि भूमि के व्यक्ति को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया जाना हमारे लिए तथा करोडों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष उत्साह गौरव और प्रशन्नता की बात है। रामनाथ कोबिन्द गरीब शोषित के लिए कार्य किया। कोविंद संविधान की गहरी समझ से देश को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि माननीय कोविंद जी दलित, पीडितों, शोषित मुखर आवाज बने रहेगें।
इसी खुशी के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा पटाखे छोडे़ गए, फूलझाड़ियां जलाई गई तथा अध्यक्ष को लड्डू खिलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।