एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा ने द कपिल शर्मा शो में एक मज़ेदार खुलासा किया। रितेश ने बताया कि एक बार उन्हें जेनेलिया का पति बुलाया गया था, जिससे उनका ईगो हर्ट हो गया था, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी। जब उन्होंने इसका जवाब दिया तो सामने वाले ने जो कहा, वो हैरान करने वाला था।
रितेश और जेनेलिया वीकेंड एपिसोड में कपिल शर्मा के मेहमान बनेंगे। इसका प्रोमो सोनी टीवी ने सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिसमें रितेश इस मज़ेदार घटना के बारे में बताते हैं। उन्होंने बताया- हम लोग बेंगलुरु में सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहे थे। दक्षिण भारत की टीम के खिलाड़ी आपस में चर्चा कर रहे थे कि यह जेनेलिया का पति है। यह सुनकर मेरा ईगो हर्ट हो गया और मैंने कहा- मैं यहां जेनेलिया का पति हूं, लेकिन महाराष्ट्र में यह रितेश की पत्नी है। इसके बाद उसने जो जवाब दिया, वो तगड़ा था। उसने कहा- सर, रितेश की पत्नी सिर्फ़ एक स्टेट में, लेकिन जेनेलिया का पति केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु।
रितेश और जेनेलिया की शादी को आठ साल हो चुके हैं। दोनों ने 2012 में शादी की थी। रितेश और जेनेलिया के दो बेटे हैं। रियान 5 साल का है राहिल 4 का। ख़ास बात यह है कि रितेश और जेनेलिया ने बॉलीवुड में एक साथ 2003 की फ़िल्म तुझे मेरी कसम से डेब्यू किया था। बॉलीवुड की कुछ बेहद कामयाब कॉमेडी फ्रेंचाइजी का रितेश हिस्सा रहे हैं। इनमें क्या कूल हैं हम, धमाल और हाउसफुल शामिल हैं। 2020 में रितेश बागी 3 में टाइगर श्रॉफ के बड़े भाई के रोल में नज़र आये थे।
Bollywood ke cute aur talented couple Riteish-Genelia ke saath hogi dher saari romanchak baatein jab aayenge woh Kapil ke ghar. Dekhiye #TheKapilSharmaShow iss Sat-Sun raat 9:30 baje.@KapilSharmaK9 @kikusharda @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @banijayasia @haanjichandan pic.twitter.com/PEZypwIAcZ
— sonytv (@SonyTV) October 20, 2020
जेनेलिया ने हिंदी के अलावा साउथ सिनेमा में कई हिट फ़िल्मों में काम किया है और वहां वो बड़ी स्टार मानी जाती हैं। जेनेलिया की आख़िरी हिंदी फ़िल्म फोर्स 2 है, जिसमें वो जॉन अब्राहम के साथ नज़र आयी थीं। यह फ़िल्म 2016 में रिलीज़ हुई थी। डेब्यू फ़िल्म के अलावा रितेश और जेनेलिया ने मस्ती और तेरे नाल लव हो गया में साथ काम किया है। शादी से पहले ये इन दोनों का आख़िरी फ़िल्म है।