रुदौली तहसील क्षेत्र का सड़क निर्माण ठप्प

 

रुदौली- फैजाबाद |  रुदौली तहसील क्षेत्र की चार सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होते ही जब ठप हो गया। तब इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव खफा हो गए। निर्माण कार्य ठप होने का कारण जानने के प्रयास पर पता चला कि शासन से सिर्फ १० फीसदी धनराशि अवमुक्त हो सकी है। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने विधानसभा के सदन में सवाल उठा दिया।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक के सवालों का जवाब दिया है कि स्वीकृत सवा किलो मीटर लम्बे रुदौली-रौजागांव मार्ग से गुलचप्पा संपर्क मार्ग तक लागत धनराशि ७१.७९ लाख के सापेक्ष ७.१८ लाख व  सवा तीन किलो मीटर धमौरा पीएमजीएसवाई से माइनर होते हुए मवई-पटरंगा मार्ग तक लागत धनराशि १७०.२२ लाख के सापेक्ष १७.०२ लाख रुपए आवंटित कर दिया गया है। एनएच-२८ से जखौली-धमौरा मार्ग को २.९९ लाख रुपए व एचएच-२८ से डिलवल वाया बरौली-दुल्लापुर मार्ग को ३.०३ लाख रुपए की लागत से गड्ढामुक्त कराया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि गड्ढामुक्त हो चुकी दोनों सड़कों को नवीनीकरण के लिए क्रमशरू ६४.०८ लाख व ६४.८९ लाख रुपए की धनराशि आंकलित कर भी लिया गया है।

 

Check Also

जयंत ने बीजेपी को दिया, जोर का झटका धीरे से !

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले,राष्ट्रीय राजनीति में मानो एक सैलाब सा ला दिया हो …