लखनऊ | समाजवादी पार्टी के प्रदेष कार्यालय में समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक को बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने सम्बोधित किया। बैठक में सदस्य विधान परिषद एस.आर.एस. यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह उपस्थित रहे।
अपने सम्बोधन में राजेंद्र चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नौजवान कार्यकर्Ÿाा ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव के सच्चे प्रतिनिधि है। इन्हीं कार्यकताओं की प्रतिबद्धता और ईमानदारी की वजह से समाजवादी पार्टी के प्रति समाज के कमजोर वर्गों का भरोसा मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि आज देष में जो समस्यायें और चुनौतियां बढ़ रही हैं उनके समाधान का रास्ता सिर्फ समाजवादी विचारधारा के पास ही है। जेपी-लोहिया के समाजवादी रीति-नीति पर चलने का काम एक मात्र राजनैतिक दल समाजवादी पार्टी ही कर रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सामाजिक समरसता एवं विकास के एजेण्डे को आगे बढ़ा रही है। ऐसे में नौजवानों को जनता के बीच जाकर अखिलेष यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में किए गये कार्याें का प्रचार प्रसार करना चाहिये साथ ही उन्हें समाजवादी पार्टी से जोड़ने की दिषा में ईमानदारी पूर्वक कार्य करना चाहिए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेंद्र चैधरी ने कहा कि अलोकतांत्रिक ताकतें लोकतंत्र के लिए चुनौती बन गई हैं। लोकतंत्र पर भींड़तंत्र हमलावर है। ऐसे में समाजवादी नौजवानों की जिम्मेदारी है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने एवं पूंजीवादी, अवसरवादी तथा साम्प्रदायिक राजनीति के विरूद्ध अभियान छेड़े। केन्द्र एवं राज्यों की भाजपा सरकारों की आर्थिक नीतियों के कारण बेकारी एवं गरीबी में वृद्धि हो रही है। नौजवानों के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के आंदोलन को शक्तिषाली बनाने के लिए नौजवानों को अपनी ऐतिहासिक भूमिका का निर्वहन के लिये आगे आना चाहिए। रचनात्मक एवं सार्थक भूमिका में शामिल करने में विष्वविद्यालयों के साथ ग्रामीण नौजवानों को जोड़ते हुए समाजवादी विचारधारा के आंदोलन की परम्परा को अखिलेष यादव के नेतृत्व में विस्तार प्रदान करने का कार्य युवाओं के ऊपर है।
बैठक की शुरूआत में ही समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि अखिलेष यादव के प्रति पूरे देष के नौजवान आकर्षित होकर समाजवादी पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। उत्तर प्रदेष के अतिरिक्त पष्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, त्रिपुरा, मध्य प्रदेष में सदस्यता अभियान के तहत भारी संख्या में नौजवान लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में मुख्य एजेंडे के तहत बिन्दुवार चर्चा किया। जिसमें सदस्यता अभियान की प्रगति, राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां शामिल थी।
बैठक का संचालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्व अनुराग यादव एवं साष्वत जोषी, सुश्री प्रीति चैबे, महेष यादव, मो0 हारून, जितेंद्र यादव, मो0 फैसल, बिन्दे्रष धोबी, शुभम मिश्रा, राजन शुक्ला, मंजीत सिंह दुआ, तारिक माजिद, षिवमूर्ति सिंह राणा, समर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।