उ0प्र0विधानसभा अध्यक्ष ने जनपद के अधिकारियो के साथ की बैठक
उन्नाव2अगस्त।(आरएनएस )उ0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष व भगवन्त नगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक हृदय नारायण दीक्षित ने मगंलवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी अदिति सिंह व एसपी नेहा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों के साथ जनपद के विकास से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण बैठक किया।बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से जनपद में हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए जनपद की जनसमस्याआंे के बारे में भी जानकारी किया।इसी के साथ पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय से जनपद की कानून व्यवस्था व पीडितो के प्रति पुलिस की कार्यशैली व उनकी समस्याआंे के समाधान के बारे में भी जानकारी लिया।इस दौरान डीएम ने शासन के निर्देश पर जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी दिया और किन-किन क्षेत्रो में विकास कार्यो को क्रियान्वित कर आम जनता को उनका हक दिलाया जा रहा है पर भी चर्चा किया।वही एसपी नेहा पाण्डेय ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर आम जनता को अपराधियों से भयमुक्त कराकर उनको न्याय दिलाया जा रहा है व अपराधियों को सजा दिलाइ जा रही है के बारे में भी विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी दिया।बैठक के दौरान सदर विधायक पकंज गुप्ता,मोहान विधायक ब्रजेश रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कान्त कटियार,महामंत्री सरोज सिंह चैहान,वरि0 नेता केशन पाठक,संजय शुक्ला,मनोज निगम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व अधिकारी गण मौजूद रहे।