अमृतसर।चुनाव करीब आते ही एसवाईएल का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। पंजाब की 50वीं सालगिरह के अवसर पर अमृतसर में राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह की मौजूदगी में दो-टूक कहा कि एसवाईएल पर कोर्ट का फैसला कुछ भी हो, किसी को भी, किसी भी कीमत पर पानी की एक बूंद नहीं देंगे।
बादल ने कहा कि आजादी के बाद पंजाब को राजधानी देने और फिर सतलुज-यमुना लिंक नहर के मसले पर धोखा दिया गया। पंजाब ने हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी और कुर्बानी दी, लेकिन आज तक हमें राजधानी नहीं मिल सकी। अब पानी के मुद्दे पर हम कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।
बादल ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों को इंसाफ चाहिए। इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। सीएम ने कहा कि नेहरू-गांधी से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सरकार के वक्त तक हमारे साथ सौतेला व्यवहार होता रहा। 10 साल तक हमने राज्य के विकास की पुरजोर कोशिश की है। दोबारा सरकार बनने पर मजदूर, गरीब, कारोबारी, किसान हरेक को खुशहाल करना हमारा लक्ष्य होगा।
पंजाब बनाने में योगदान देने वालों के परिवार सम्मानित
पंजाब को राज्य बनाने के लिए चली मुहिम में योगदान देने वालों और उनके वािरसों काे समागम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर मास्टर तारा सिंह की दोहती बीबी किरण जोत कौर को सम्मानित करते केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह और सीएम प्रकाश सिंह बादल। समागम में कई अन्य शख्सियतों को भी सरकार ने सम्मानित किया।
पूरे देश में मनाया जाएगा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व
दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व बिहार और पंजाब ही नहीं, पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व के रूप में तहसील और मंडल स्तर तक मनाया जाएगा। बीजेपी प्रधान अमित शाह ने इसका एलान करते हुए कहा कि समारोह से जहां लोगों को गुरु महाराज की कुर्बानियों के बारे में पता लगेगा, वहीं इससे आपसी सद्भाव भी बढ़ेगा।

कैप्टन बोले, अकालियों की वजह से सिकुड़कर रह गया पंजाब
50वीं सालगिरह के जश्न पर िटप्पणी करते हुए कैप्टन अमरिंदर िसंह ने कहा कि अकालियों को खुशी मनाने के बजाय पश्चाताप करना चाहिए। इन्हीं की वजह से पंजाब सिकुड़कर रह गया। पानी, हाईडल प्रोजेक्ट, जंगल जैसे बेशकीमती संसाधन हिमाचल और इंडस्ट्रियल पट्टी हरियाणा के पास चली गई। पंजाबी राज्य की स्थापना पंजाबियों के लिए दूसरा बंटवारा थी।

पंजाब ने देश को रोटी दी, युद्ध अपनी छाती पर झेले : जेटली
समागम में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने केंद्र की एनडीए और राज्य की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने मंच से एलान किया कि अब तक तो जो विकास व तरक्की हुई है वह आपके सामने है और अगर पांच साल और मिले तो यह दोगुना हो जाएगा। जेटली ने कहा, ऐसा मौका कभी-कभी आता है जब केंद्र और सूबे में अपनी सरकार होती है।
पहले फायदे लेने वाले अब कर रहे आंदोलन की बात : गुरप्रीत
सीएम बादल के बयान पर आम आदमी पार्टी के पंजाब कन्वीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि बादलों ने ही नहर खुदवाई, चौधरी देवी लाल से फायदे लिए और अब आंदोलन की बात कर रहे हैं। सोचने वाली बात यह है कि ऐसी नौबत आई ही क्यों? वहीं, पंजाब के सह-प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि जिस तरह से पंजाब के पानी को लूटा गया है, जब तक वह बहाल नहीं होता तब तक पंजाब के पास जश्न मनाने का कोई औचित्य नहीं है। आप की सरकार बनने पर इन मसलों को तरजीह के आधार पर सुलझाया जाएगा।