अंजीर खाने से मिलते है ये फायदे !

ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में शामिल है अंजीर। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। वैसे अंजीर को किसी भी तरह से खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे भिगोकर खाली पेट खाने से विशेष लाभ मिलते हैं। आइए जानें, भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे।
1वजन घटाने में मददगार
अंजीर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो वजन कम करने में मददगार है। इसके सेवन से पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है। वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

2.डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक
अंजीर में मौजूद पोटैशियम रक्त में शुगर लेवल को समान्य रखने में मदद करता है। भीगा हुआ अंजीर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
3 हड्डियों के लिए फायदेमंद
अंजीर में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों के विकास के लिए सहायक है। आप नियमित रूप से खाली पेट भीगा हुआ अंजीर का सेवन कर सकते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

4.कब्ज को दूर करने में मददगार
अंजीर में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में सहायक है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो भीगा हुआ अंजीर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Check Also

रूम हीटर के नुकसान

पूरे उत्तर भारत में सर्दी का आलम बना हुआ है। ऐसे में कई लोग अलाव …