पटना। बिहार में अगले सप्ताह विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए राजनेताओं का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है। सभी जनता से बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया और इस मौके पर बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: पटना: कुम्हरार विधानसभा में सक्रिय निर्दलीय प्रत्याशी विनोद पाठक
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को पांच सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प का नाम दिया है। इस दौरान ‘भाजपा है तो भरोसा है’ का नारा दिया गया। संकल्प पत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम सभी बिहारवासियों को कोरोना का मुफ्त टीका उपलब्ध कराएंगे।
Bihar: Union Finance Minister & BJP leader Nirmala Sitharaman releases BJP's manifesto for #BiharPolls, in Patna. pic.twitter.com/dWXCySJF45
— ANI (@ANI) October 22, 2020
भाजपा के 11 संकल्प…
- हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना।
- मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना।
- एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना।
- नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार।
- एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
- एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी। 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
- धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर।
- 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा।
- 2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
- 2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना।
- किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।
भाजपा के पास नहीं है कोई चेहरा
वहीं, बिहार चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बिहार चुनाव के लिए भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के लिए वित्त मंत्री को आना पड़ा। चूंकि वह यहां हैं, सीतारमण जी को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार को विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया।’
BJP doesn't have a face for Bihar polls. Finance Minister had to come to release vision document. Since she's here, Sitharaman Ji should first tell why she never gave a special package & special state status to Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav on BJP's manifesto for #BiharPolls pic.twitter.com/V01PAGY327
— ANI (@ANI) October 22, 2020
उधर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें मौका मंत्री करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मुख्य-मौका मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी, जनता ने बहुत दिया आपको मौका और आप ने दिया जनता को धोखा।’
मुख्य-मौक़ा मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी,
जनता ने बहुत दिया आपको मौक़ा
और आप ने दिया जनता को धोखा pic.twitter.com/jvFeuepwve— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 22, 2020