अमित शाह बोले— नेहरू की दो गलतियों का कश्मीर ने कई सालों तक भुगता खामियाजा
अमित शाह ने कहा कि दो बड़ी गलतियां नेहरू के कार्यकाल में हुईं। पहली और सबसे बड़ी गलती — जब हमारी सेना जीत रही थी, पंजाब का क्षेत्र आते ही संघर्ष विराम कर दिया गया और पीओके का जन्म हुआ।
संसद में जम्मू कश्मीर से जुड़े दो विधेयकों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है। जम्मू में पहले 37 सीटें थीं, अब 43 हैं। कश्मीर में पहले 46 थीं, अब 47 हैं और PoK में 24 सीटें हमने रिजर्व रखी हैं।
शाह ने कहा, "मेरा मानना है कि इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में नहीं ले जाना चाहिए था, लेकिन अगर ले जाना था तो चार्टर 51 के तहत ले जाना चाहिए था, लेकिन चार्टर 35 के तहत ले जाया गया।"
"PoK के बिना जम्मू-कश्मीर की बात अधूरी है। पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और भारत का हिस्सा रहेगा।"
