ब्रेकिंग
लखनऊ में आज सुबह भारी बारिश दर्ज की गईसंसद का विशेष सत्र कल से शुरू होगाशेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला
होमLifestyleसंतुलित आहार: क्या खाएं और कितना खाएं, पूरी गाइड
Lifestyle

संतुलित आहार: क्या खाएं और कितना खाएं, पूरी गाइड

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित थाली बहुत जरूरी है। एक संतुलित थाली में सही मात्रा में पोषक तत्व होने चाहिए। यह जानना भी जरूरी है कि आपको अपने आहार में क्या शामिल करना है और कैसे एक अच्छा डाइट प्लान बनाना है।

Admin
5/5/2026
संतुलित आहार: क्या खाएं और कितना खाएं, पूरी गाइड

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहना तो चाहते हैं, लेकिन सही खानपान की समझ की कमी अक्सर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन जाती है। डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स बार-बार इस बात पर जोर देते हैं कि स्वस्थ जीवन का सबसे मजबूत आधार एक संतुलित थाली है। सवाल यह है कि आखिर संतुलित थाली होती क्या है? इसमें क्या-क्या शामिल होना चाहिए और कितना खाना चाहिए? आइए इसे विस्तार से समझते हैं। संतुलित थाली का मतलब है ऐसा भोजन जिसमें शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व सही मात्रा में मौजूद हों। इनमें शामिल हैं: कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे सभी पोषक तत्व । यह सभी तत्व शरीर को ऊर्जा देने, कोशिकाओं की मरम्मत करने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

एक सामान्य भारतीय संतुलित थाली में शामिल होना चाहिए:

1) कार्बोहाइड्रेट

रोटी, चावल, दलिया, ओट्स

यह शरीर को ऊर्जा देते हैं

2) प्रोटीन

दाल, पनीर, अंडा, दही, चिकन

मांसपेशियों और कोशिकाओं के लिए जरूरी

3) सब्जियां

हरी पत्तेदार और रंगीन सब्जियां

4) विटामिन और फाइबर का स्रोत

फल, मौसमी फल

इम्युनिटी बढ़ाने में मदद

5) हेल्दी फैट

घी, तेल, ड्राई फ्रूट्स

शरीर के हार्मोन और ऊर्जा के लिए जरूरी

संतुलित आहार सिर्फ क्या खाएं पर नहीं, बल्कि कितना खाएं पर भी निर्भर करता है। सामान्य नियम:

* सब्जियां और सलाद

सब्जियां और सलाद को आधा प्लेट में लें

* प्रोटीन

प्रोटीन को एक चौथाई प्लेट में लें

*कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट को एक चौथाई प्लेट में लें

हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है:

उम्र, लिंग, काम

स्वास्थ्य स्थिति

उदाहरण:

* बच्चों को ज्यादा प्रोटीन और कैलोरी चाहिए

* बुजुर्गों को हल्का और पौष्टिक भोजन चाहिए

* कामकाजी लोगों को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है

भारत में घर का खाना ही सबसे अच्छा संतुलित आहार हो सकता है, अगर सही तरीके से लिया जाए:

हर दिन दाल या प्रोटीन लें, हरी सब्जियां जरूर खाएं, फल शामिल करें, पानी पर्याप्त पिएं

अगर संतुलित आहार नहीं लिया जाए तो कई समस्याएं हो सकती हैं:

मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग, कमजोरी, इम्युनिटी कम होना

संतुलित आहार के साथ:

रोजाना एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, तनाव कम करना

एक दिन का आसान डाइट प्लान:

सुबह:

गुनगुना पानी + फल

नाश्ता:

ओट्स / पोहा / इडली + दही

दोपहर:

रोटी + दाल + सब्जी + सलाद

शाम:

फल / ड्राई फ्रूट्स

रात:

हल्का खाना

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार: डाइट में विविधता जरूरी है की कम खाएं लेकिन सही खाएं, प्रोसेस्ड फूड से बचें ।

संतुलित आहार के फायदे:

* ऊर्जा बनी रहती है

* इम्युनिटी मजबूत होती है

* वजन नियंत्रित रहता है

* मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है

संतुलित थाली सिर्फ एक डाइट प्लान नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल आधार है। सही मात्रा में सही भोजन लेने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। अगर आप लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आज से ही अपनी थाली को संतुलित बनाइए।

संबंधित समाचार

न्यूज अलर्ट पाएं

सबसे पहले ताज़ा खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें