ब्रेकिंग
लखनऊ में आज सुबह भारी बारिश दर्ज की गईसंसद का विशेष सत्र कल से शुरू होगाशेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला
होमEntertainment10 मई को रिलीज होगी हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘लालच’, पारिवारिक कहानी के जरिए देगा बड़ा संदेश
Entertainment

10 मई को रिलीज होगी हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘लालच’, पारिवारिक कहानी के जरिए देगा बड़ा संदेश

गोरखपुर में बनी हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘लालच’ 10 मई 2026 को श्रेया मोशन पिक्चर यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। फिल्म लालच और पारिवारिक रिश्तों की संवेदनशील कहानी पर आधारित है।

Admin
9/5/2026
10 मई को रिलीज होगी हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘लालच’, पारिवारिक कहानी के जरिए देगा बड़ा संदेश

गोरखपुर । गोरखपुर में श्रेया मोशन पिक्चर के बैनर तले बनी हिंदी शॉर्ट फिल्म 'लालच' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 10 मई 2026 को रविवार सुबह 7 बजे श्रेया मोशन पिक्चर के यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकेगी। हाल ही में, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सभागार में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें फिल्म निर्माता अजय कुमार श्रीवास्तव और निर्देशक कौशलेंद्र भूषण ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने फिल्म की कहानी और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।

अजय कुमार श्रीवास्तव और कौशलेंद्र भूषण ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक विषयवस्तु पर आधारित है, जिसमें अच्छे गीत-संगीत और अनुभवी कलाकारों का अभिनय दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की गई है कि जब इंसान के मन में लालच पैदा हो जाता है, तो वह अपने ही रिश्तों को नुकसान पहुंचाने लगता है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां बेटियां हैं लेकिन बेटा नहीं है। बेटियों की शादी के बाद पिता के मन में उठने वाले भाव, समाज की सोच और दामादों की नजर ससुराल की संपत्ति पर कैसे पड़ती है, इसे बहुत ही संवेदनशील और रचनात्मक तरीके से फिल्म में दिखाया गया है। कहानी में यह भी दिखाया गया है कि लालच इंसान को किस हद तक ले जा सकता है और कैसे अपने ही लोग साजिश का हिस्सा बन जाते हैं।

निर्माताओं ने दावा किया कि फिल्म की कहानी, संवाद, बैकग्राउंड म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि 10 मई को सुबह 7 बजे फिल्म को श्रेया मोशन पिक्चर के यूट्यूब चैनल पर जरूर देखें और कलाकारों को अपना प्यार व आशीर्वाद दें। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रेया मोशन पिक्चर नए और उभरते कलाकारों को मंच देने का लगातार प्रयास कर रहा है। फिल्म से जुड़े प्रमुख लोगों में प्रोड्यूसर अजय कुमार श्रीवास्तव, निर्देशक कौशलेंद्र भूषण, लेखक सुनील सिंह, डीओपी राजेश कुरील, बैकग्राउंड म्यूजिक जनार्दन साहनी, गीतकार ख्याल गोरखपुरी, डबिंग आरती स्टूडियो, मेकअप राधेश्याम, एडिटर छोटू भाई और गायक प्रभाकर शुक्ला शामिल हैं। फिल्म में प्रदीप जायसवाल, दिलीप चौधरी, सुधीर सहाय श्रीवास्तव, डाली सिंह, सुरभी जान, राधिका यादव, सुनील सिंह और बेचन सिंह ने अभिनय किया है। विशेष सहयोग बाबू भाई का रहा।

प्रेस वार्ता के दौरान अंजू सिंह, पल्लवी, शिवकुमार श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, सुनिक्षा श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, शेखर गोंड और सुफारी लाल गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

न्यूज अलर्ट पाएं

सबसे पहले ताज़ा खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें